इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने बल दिया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सीरिया के संबंध में हर अमरीकी योजना का कड़ा विरोधी है। वरिष्ठ नेता आतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने गुरुवार की शाम तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तैयब अर्दोगान से भेंट में इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सीरिया का, ज़ायोनी शासन के विरुद्ध प्रतिरोध में सहयोग के कारण समर्थन करेगा और सीरिया के मामले में किसी भी प्रकार की विदेशी शक्ति के हस्तक्षेप का विरोधी है। वरिष्ठ नेता ने बल दिया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सीरिया में सुधार प्रक्रिया का सदैव समर्थन करता है और इस देश में जो सुधार प्रक्रिया आरंभ हुई है उसे जारी रहना चाहिए। वरिष्ठ नेता ने ईरान व तुर्की के मध्य अधिक सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान पूरी गंभीरता के तुर्की के साथ सहयोग विस्तार की इच्छा रखता है। इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने क्षेत्रीय परिवर्तनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीकी किसी भी राष्ट्र को स्वाधीन नहीं समझते और हर देश के साथ इसी भावना के साथ व्यवहार करते हैं इसी लिए निर्णयों के समय इस्लामी देशों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। वरिष्ठ नेता ने तुर्की में इस्लामी रूझान रखने वाले नेताओं की उपस्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि तुर्की की यह परिस्थितियां पश्चिम विशेषकर अमरीका को पसन्द नहीं हैं और वे तुर्की की इन परिस्थितियों से जितना अप्रसन्न हैं, इस्लामी गणतंत्र ईरान तुर्की की सत्ता में मुसलमान भाईयों की उपस्थिति पर उतना ही प्रसन्न है। .........166
29 मार्च 2012 - 19:30
समाचार कोड: 305454
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने बल दिया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सीरिया के संबंध में हर अमरीकी योजना का कड़ा विरोधी है.......